कैटरीना के साथ काम कर चुकीं 20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर ही किया सुसाइड, क्या है वजह?
NewsAbtak

कैटरीना के साथ काम कर चुकीं 20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर ही किया सुसाइड, क्या है वजह?

Actress Tunisha Sharma Suicide-Filmynism

इंटरटेनमेंट जगत से सुसाइड का बहुत बुरा नाता है। हर साल कई कलाकार इस तरह से अपने फैंस को तन्हा छोड़ जाते हैं। अब खबर है कि एक अभिनेत्री ने सेट पर ही सुसाइड कर लिया है। मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि 20 साल की तुनीषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनीषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

कई नाम, जिन्हें हमने कम उम्र में खोया!

https://www.instagram.com/p/CmYHRFMP1hg/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि तुनीषा शर्मा कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी तुनीषा बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं।

 नौ महीने बाद बोलीं Kriti Sanon

सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट
तुनीषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं। 20 साल की तुनीषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाबरू महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

अब तक कई सेलिब्रेटीज कर चुके हैं आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत

14 जून 2020 को जब सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लेट में मृत मिले तो इसे पुलिस ने सुसाइड करार दिया और कहा कि वह डिप्रेशन में थे। हालांकि, अभी तक सुशांत की मौत एक रहस्य बनी हुई है, उनके फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि एक्टर सुसाइड कर सकते थे।

वैशाली ठक्कर
ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी कुछ दिनों पहले सुसाइड कर लिया था। 16 अक्टूबर को एक्ट्रेस का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला था। शुरुआती तहकीकात के बाद पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई थी।

प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी ने टेलीविजन शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं, हालांकि 63 दिन बाद वो घर से बाहर हो गई थीं। 2016 में 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने फ्लैट पर फांसी लगा दी थी। इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

कुशल पंजाबी
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को देर रात मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव के साथ पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसी को मौत का जिम्मेदार न ठहराए जाने की बात कही गई थी। महज 37 साल की उम्र में कुशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रेक्षा मेहता
क्राइम पेट्रोल जैसे सोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 26 मई 2020 में आत्महत्या की थी। वह महज 25 साल की थीं। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली प्रेक्षा ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं प्रेक्षा ने घरवालों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने किसी को भी अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया था। जांच के दौरान पुलिस ने माना की प्रेक्षा कोरोना काल के समय काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं, जिस वजह से उन्होंने सुसाइड किया।

मनमीत ग्रेवाल
मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई 2020 को आत्महत्या कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

सेजल शर्मा
सीरियल श्दिल तो हैप्पी है जीश् फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी 2020 को शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने निजी कारणों को सुसाइड की वजह बताया। वहीं उनके को-स्टार निर्भय शुक्ला का कहना था कि पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से सेजल काफी तनाव में थीं, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X