प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे राजवीर सिंह
Gossip Telly News

प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे राजवीर सिंह

Actor Rajveer Singh

कंगना रनौत के साथ मणिकर्णिका में पीर सिंह का किरदार निभा चुके राजवीर सिंह शादी करने जा रहे हैं। प्रियंका के साथ 28 जून को इनकी शादी होने जा रही है। हालांकि कोरोना के कारण शादी साधारण तरीके से ही होगी, फिर भी उनके चाहने वाले उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

बता दें कि राजवीर सिंह सीवान के मैरवा, तितरा बाजार स्थित छोटका मांझा गांव के रहने वाले हैं। दयाशंकर सिंह के बेटे राजवीर का शुक्रवार 26 जून को तिलक है तथा 28 जून को शादी होने वाली है। 2016 में डेबरोस इंटरटेनमेंट के साथ अपने कॅरियर की स्टार्ट करने वाले राजवीर अब तक कई शोज में आ चुके हैं। क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया सरीखे क्राइम शोज में राजवीर ने 250 से ज्यादा एपिसोड किये हैं। स्टार भारत पर प्रसारित निमकी विधायक से फेमस हुए राजवीर सिंह के कई यादगार शोज को लोगों ने खूब पसंद किया।
पूजा फिल्म्स की मॉक शूट में लीड रोल में ये खूब पसंद किये गए। हालाँकि एक और फिल्म बानी अनइंप्लाइयड, जिसमे राजवीर ने भुल्लन यादव का रोल प्ले किया है, अबतक रिलीज नहीं हुई है। राजवीर ने अब तब ब्रह्मराक्षस, कोई लौटकर आया है, सुहानी सी एक लड़की, तू सूरज मैं सांझ पिया की, सारंगी फिरंगी, नागिन3, कृष्णा चली लंदन आदि में बेहतरीन काम किया है। राजवीर के दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि राजवीर की शादी को लेकर हमलोग भी बहुत एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X