सरोजिनी नायडू के लीड रोल में नजर आ सकती है रामायण की सीता
Interviews NewsAbtak

सरोजिनी नायडू के लीड रोल में नजर आ सकती है रामायण की सीता

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रामायण की एक बार फिर से प्रसारण के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई है. दीपिका चिखलिया एक बार फिर से लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

आपको बता दें कि वह स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के बायोपिक में लीड रोल का किरदार निभाने वाली है. दीपिका चिखलिया ने कल यानी कि गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया। पोस्टर में उनका साइट प्रोफाइल ही नजर आ रहा है। जिसमें वह विचार करते हुए नजर आ रही हैं।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण नायिका

Image Source: Social Media

सरोजनी नायडू पर बायोपिक फिल्म का निर्देशन आकाश नायक और धीरज मिश्रा कर रहे हैं। यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू पर बायोपिक बन रहा है। दीपिका ने फोटो के कैप्शन में लिखते हुए कहा “सरोजिनी नायडू…. फर्स्ट लुक.. पोस्टर..। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण नायिका थी।

इतिहास गवाह है कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सरोजिनी नायडू का काफी योगदान रहा है। सोशल मीडिया पर दीपिका का साझा किया हुआ पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X