अक्षरा सिंह ने पूछा-‘अब किसका घर जलाओगे’, कल ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची थीं कोर्ट
Bhojpuri

अक्षरा सिंह ने पूछा-‘अब किसका घर जलाओगे’, कल ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची थीं कोर्ट

Pawan Singh and Jyoti Singh and Akshara Singh

भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार का दर्जा पा चुके विवादित अभिनेता पवन सिंह की लाइफ में टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेता व उनकी दूसरी बीवी ज्योति सिंह के बीच महीनों से कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और इसी कारण उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल कर दी थी, जिसकी सुनवाई में उनकी पत्नी ज्योति सिंह तो पहुंची, पर खुद पवन सिंह नहीं आ पाए। गुरूवार दिनभर पवन व ज्योति के बीच आई खटास के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए रहे तो अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने अब किसका घर जलाओगे गाकर तहलका मचा दिया।

बिहारी स्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए उनकी पत्नी पहुंची थी, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंच पाए। फिलहाल कोर्ट ने अपना फैसला नहीं सुनाया है। इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 26 मई की दी है। बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। जिसके बाद पवन ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले राम बाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 में शादी बलिया के शंकर होटल में की थी। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह ने पत्नी ज्योति का किसी और के साथ अफयेर होने का आरोप लगाया है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने मीडिया को बताया कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह का दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के बाद पवन सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित कर अत्याचार करते थे। शादी के बाद से ही हमेशा गाली-गलौज करते थे। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने आरा कुटुम्ब न्यायालय में तलाक की अर्जी दी है। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गुरुवार को आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंच कर अंतरिम भरण-पोषण की न्यायालय से मांग की है।

Jyoti Singh (Pic : Facebook)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक अभिनेता की दूसरी शादी टूटने वाली है।

इधर, भोजपुरी की सुपरहाॅट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक गाना रिलीज कर तहलका मचा दिया है। अक्षरा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। गाने का नाम है अब किसका घर जलाओगे। इस गाने को अक्षरा ने गाया है, वहीं लिरिक्स ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि ये गाना कब रिलीज होगा और इसमें अक्षरा के साथ कौन होगा। अक्षरा के रिलीज हुए लास्ट कुछ गाने खूब वायरल हुए हैं। उनके सॉन्ग लॉन्ग लाची, बवाल करेंगे और ड्रीम में एंट्री को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

पवन सिंह और विवादों का पुराना नाता रहा है। इससे पहले पवन सिंह पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी आरोप लगाया था। दरअसल, पवन सिंह ने जब ज्योति सिंह संग शादी रचाई, तब वे अक्षरा सिंह संग रिलेसनशिप में थे। अक्षरा सिंह को जब पवन सिंह की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पवन सिंह नशा करके उनपर हाथ उठाते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में बिना नाम लिए कुछ कुछ बोलते रहते हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अभिनेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह विवादों फंसकर चर्चा में रहे हों। इससे पहले भी वह कई विवादों में घिर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X