OMG! भोजपुरी ‘सनसनी’ अक्षरा सिंह ने बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’
Bhojpuri What's Hot

OMG! भोजपुरी ‘सनसनी’ अक्षरा सिंह ने बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’

'BOYFRIEND Badalne Ka Naa Tarika by Akshara Singh-Filmynism

भोजपुरी दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा ने अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh Viral Song) ने इस गाने को अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने इस गाने के जरिये आज की लड़कियों को एक तरह से संदेश दे रही हैं कि अब वे लोग अपनी पसन्द से किसी को बॉयफ्रेंड बनाये और उसे बदले भी। ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है। अक्षरा (Akshara Singh Song) का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। ये गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है। वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे। अक्षरा के कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के इस गाने को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना भी चार्टबस्टर होने वाला है। हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है। लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह जितनी पाॅपुलर अभिनेत्री के रूप में हैं, उससे कम सिंगिंग (Akshara Singh New Song) में नहीं हैं। उनका जो भी गाना आता है लोगों के बीच हिट हो जाता है। पवन सिंह के बाद रिश्ते खराब होने के बाद से अक्षरा सिंह सिगिंग में भी खूब नाम कमा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X