Ram Setu : होली खत्म और काम पर लौटे ‘रामजी’, अक्षय कुमार ने फैंस को दिखाया फर्स्ट लुक
Bollywood Feature & Reviews

Ram Setu : होली खत्म और काम पर लौटे ‘रामजी’, अक्षय कुमार ने फैंस को दिखाया फर्स्ट लुक

Akshay Kumar in Ram Setu in Ayodhya-Filmynism

बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने होली सेलिब्रेट (Holi Celebration) करने के एक दिन बाद अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। अक्षय पहली बार इस अवतार में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बड़े बालों में अक्षय कुमार डिफरेंट लग रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) भी अहम किरदारों में दिखेंगी।

फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक आर्कियोलॉजिस्ट यानी पुरातत्ववेत्ता के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय पहली बार ऐसा किरदार निभा रहे हैं। अक्षय ने अपने फैंस से अपने इस लुक पर उनकी राय मांगी है। फिल्म की कहानी शायद रामायण काल (Ramayana Era) के राम सेतु की खोज पर आधारित है, जिसके सबूत कुछ साल पहले मिले थे। भारत और श्रीलंका के बीच समंदर में स्थित राम सेतु को एडम ब्रिज (Adam’s Bridge) भी कहा जाता है और इसे दोनों देशों के जमीनी संपर्क के सबूत के तौर पर भी देखा जाता है। रामायण कथा (Ramayana Story) के अनुसार, रावण द्वारा सीता के अपहरण के बाद चढ़ाई करने के लिए राम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र मार्ग से लंका गये थे, जिसके लिए उन्होंने इस पुल का निर्माण किया था। फिल्म ऐतिहासिक होते हुए भी लोगों को बहुत पसंद आएगी।

इस ब्रिज की लम्बाई 48 किमी है। इस रास्ते पर समंदर की गहराई काफी कम है। विकिपीडया पर दर्ज जानकारी के अनुसार 15वीं शताब्दी तक इस पर चलकर जाना सम्भव था, मगर बाद में तूफानों की वजह से इस चैनल की गहराई बढ़ती गयी। रामेश्वरम मंदिर में स्थित दस्तावेजों के अनुसार, एडम ब्रिज या राम सेतु 1480 में तूफान से पहले पूरी तरह पानी से ऊपर था।

बता दें कि ‘राम सेतु’ (Ram Setu) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) भी अहम किरदारों में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, जबकि अक्षय को पृथ्वीराज में निर्देशित करने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) इस फिल्म से बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अक्षय ने राम सेतु का ऐलान पिछले साल दिवाली पर किया था। बता दें, इस फिल्म के साथ अमेजन प्राइम स्टूडियो भारत में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर रहा है। इस फिल्म की कुछ शूटिंग अयोध्या में भी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान देने की गुजारिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X