अनुष्का व विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा है ‘वामिका’
Bollywood Celebrities

अनुष्का व विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा है ‘वामिका’

Anushka Sharma & Virat Kohli with Vamika

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इस महीने की 11 तारीख को मम्मी-पापा बने थे। उन्होंने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया था। हालंकि जन्म के बाद ही उन्होंने अपने फैंस से कहा था कि कुछ दिन के लिए हमें प्राइवेसी दे दीजिए। 21 दिन बाद आखिरकार उन्होंने अपने फैंस को बिटिया की झलक दिखा दी है। विराट व अनुष्का ने अपनी प्यारी बिटिया का नाम वामिका (Vamika) रखा है।

एक फरवरी को जन्म के 21 दिन बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है और उसका नाम भी अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे अपनी बेटी को गोद में रखी हुई हैं। अनुष्का और विराट मुस्कुराते हुए प्यार से बेटी को देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखे इमोशनल परिचय में अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा किया। विराट-अनुष्का ने अपनी लाड़ली को वामिका नाम दिया है।

वामिका मां दुर्गा का ही एक नाम है। शब्द की उत्पत्ति वाम यानी बाईं ओर से हुई है। यह शब्द भगवान शिव के जीवन साथी के लिए प्रयोग किया जाता है। वामिका अर्थात शिव के बाईं और रहने वाली। विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को विरुष्का के नाम से बुलाते हैं और बेटी के जन्म के बाद फैंस इसी तरह नाम रखने की सलाह दे रहे थे, जिसमें अन्वी नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा था।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लिखा है हम जीवन में एक-दूसरे के प्यार और आभार जताते हुए एक-साथ रहे हैं, मगर अब यह नन्हीं जान वामिका हमारी भावनाओं को अलग ही स्तर पर ले गयी है। आंसू, खुशियां, फिक्र, वरदान… सारी भावनाएं कभी-कभी मिनटों के अंतराल में महसूस हो जाती हैं। नींद तो दूर की बात है, लेकिन हमारे दिल प्यार से लबालब हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा।

जब विराट ने कहा-थोड़े समय के लिए हमें प्राइवेसी दे दीजिए

https://www.instagram.com/p/CKvOEpOpEG_/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं, अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया। बता दें कि फिल्मी फैंस के लिए इस साल की सबसे बड़ी खुशी विराट और अनुष्का ने ही दी थी। अनुष्का व विराट की बेटी के जन्म लेने के बाद ही फैंस उसे देखने को बेताब थे। हालांकि इतने दिन बाद भी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बस दोनों उसे हाथ में लिए हुए हैं, यह दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X