काजल यादव के साथ भोजपुरी की ‘आन बान शान’ बनेंगे अरविंद अकेला कल्लू
Bhojpuri First Look & Poster

काजल यादव के साथ भोजपुरी की ‘आन बान शान’ बनेंगे अरविंद अकेला कल्लू

Arvind Akela Kallu in Aan Baan Shan-Filmynism

एबी 5 मल्टीमीडिया की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘आन बान शान’ (Aan Baan Shan) की डबिंग जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और काजल यादव (Kajal Yadav) मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के निर्माता विनोद गुप्ता व अजय गुप्ता ने कहा कि फिल्म अच्छी बनी है। काजल व कल्लू ने बेहतरीन काम किया है।

फिल्म ‘आन बान शान’ (Aan Baan Shan) की कहानी देशभक्ति और माता-पिता की सेवा के साथ जिंदगी में कुछ करने के जुनून को लेकर चलने वाले आज के युवा की कहानी है। फिर इस कहानी में एक रसूखदार लड़की की एंट्री होती है, जिसके बाद कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। फिल्म के निर्माता का कहना है कि हमारी फिल्म का क्लाइमेक्स इतना शानदार है कि जब आप उसे सिनेमा में देखेंगे तो बहुत मजा आएगा। फिल्म के क्रू मेंबर्स भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

निर्देशक प्रमोद शास्त्री (Pramod Shashtri) का कहना है कि फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं। हमारी फिल्म आन बान शान सही मायनों में बॉक्स ऑफिस की आन बान और शान को बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और काजल यादव (Kajal Yadav) के अलावा अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, देव सिंह, राजा गुरु, अनीता रावत, रितु पांडेय, अंबिका बानी, सोनल त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, चंदन कश्यप, ज्योति कलश, अशोक अत्रि त्रिपाठी, वंदना मिश्रा, शिवेश तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कथा पटकथा भी प्रमोद शास्त्री ने लिखी है। संवाद यस. के. चैहान और संगीत का मधुकर आनंद है। गीतकार यस. के. चैहान, प्यारे लाल यादव, विनय निर्मल संतोष पुरी, हरेराम डेंजर, यादव राज, कैमरामैन जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी), एडिटर प्रकाश झा, पीआरओ संजय भूषण पटियाला, नृत्य कानू मुखर्जी, एक्शन दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा और कार्यकारी निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। फिल्म को लेकर हर कोई एक्साइटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X