‘बबीता जी’ ने जेठालाल का तोड़ा ‘दिल’, 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रहीं मुनमुन दत्ता!
Gossip Masala Television

‘बबीता जी’ ने जेठालाल का तोड़ा ‘दिल’, 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रहीं मुनमुन दत्ता!

Munmun-Dutta-Taarak Mehta Ka Oolta Chashma-Filmynism-imresizer

छोटे पर्दे की खूबसूरत अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Mumun Dutta) को कौन नहीं जानता। हर घर के लोग मुनमुन के बबीता जी वाले किरदार से वाकिफ हैं। आपको पता है बबीता जी इन दिनों प्यार में पड़ गई हैं। उन्हें अपने से नौ साल छोटे एक शख्स से मोहब्बत हो गई है, दोनों को अक्सर ही डेट पर देखा जा रहा है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के शो से जुड़ी इस बड़ी खबर को सुनकर जेठालाल का दिल जरूर टूट जाएगा।

दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पिछले कई से महीनों से शो से दूरी बनाई हुई थी। अब जाकर शो में उनकी वापसी हुई है। मुनमुन तारक मेहता की एक बेहद ही पॉपुलर किरदार हैं। शो की फेवरेट बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता आजकल किसी को डेट कर रही हैं। ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार मुनमुन जिसे डेट कर रही हैं वो शख्स कहीं बाहर का नहीं बल्कि शो में उनके साथ ही काम करता है।

खबर है कि जेठालाल (Jethalal) के जिगर का टुकड़ा टप्पू यानी राज अंदकत (Raj Anadkat) ही वो शख्स है, जिसे बबीता जी डेट कर रही हैं। मीडिया में आई खबरों में दावा किया जा रहा है दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। मुनमुन (Munmun Dutta) के इंस्टाग्राम पर राज की टिप्पणियों ने नेटिजन्स को उनके रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया और अब यह पता चला है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं, बल्कि उससे बढ़कर हैं। खबर यह भी है कि दोनों के बीच 9 साल का गैप है यानी अपने से छोटे शख्स के साथ डेट कर रही हैं मुनमुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X