…जब खेसारीलाल यादव ने आयशा कश्यप से कहा, ‘धमाका होई आरा में’
Bhojpuri What's Hot

…जब खेसारीलाल यादव ने आयशा कश्यप से कहा, ‘धमाका होई आरा में’

Khesarilal Yadav and Aayesha Kashyap-Filmynism

भोजपुरी (Bhojpuri) के लोकप्रिय गायक और सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) इनदिनों पूरे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। जब उनका गाना ‘धमाका होई आरा में’ (Dhamaka Hoi Aara Mein) रिलीज हुआ, तो महज कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और व्यूज लाखों में जा पहुंची। खेसारीलाल यादव और आयशा का न्यू इयर यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूयूब पर रिलीज हुआ है। गाने को अब तक लगभग सात लाख लोग देख चुके हैं।

गाना ‘धमाका होई आरा में’ (Dhamaka Hoi Aara Mein) को लेकर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पूरा साल को हम सब लोग याद नहीं करना चाहेंगे, लेकिन ऐसी कामना करते हैं कि नया साल 2021 खुशियों भरा हो। यही वजह है कि हमने ये मस्ती भरा गाना बनाया है, जिसे आप सबों का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है। इसके लिए मैं आप सबों को दिल से प्रणाम करता हूँ।

वहीं, गाने में खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ पहली बार नजर आ रहीं आयशा कश्यप (Aayesha Kashyap) ने कहा कि गाना ‘धमाका होई आरा में’ (Dhamaka Hoi Aara Mein)बहुत अच्छा है. इसको हमने रात में शूट किया है। न्यू इयर का सबसे धमाकेदार भोजपुरी गाना है यह। इसके संगीतकार साजन, श्याम देहाती, आज़ाद जी हैं। हमने बहुत मेहनत किया। लंदन हो या इंडिया, खेसारीलाल यादव हर अंदाज में फिट हैं। इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा आया। खेसारीलाल यादव के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मैं अपने दर्शकों से अपील करूंगी कि वे हमारे गाने को जरुर देखें। यह सब जानकारी खेसारी लाल यादव के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दी।

Khesari Lal Yadav & Aayesha Kashyap in Dhamaka Hoi Aarah Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X