बदल रहा है भोजपुरी सिनेमा का अंदाज़ : रितू सिंह
Celebrities

बदल रहा है भोजपुरी सिनेमा का अंदाज़ : रितू सिंह

अकसर ही भोजपुरी फिल्मों में डबल मिनिंग गाने या डॉयलॉग को लेकर सवाल उठते रहते हैं। कई बार इस पर इंडस्ट्री की डिमांड तो फिल्म के दर्शक को लेकर हवाला दिया जाता है। हालांकि इस पर कई बार स्टार्स आपत्ति भी जताते रहे हैं। वहीँ कई भोजपुरी स्टार्स का मानना है कि वर्तमान में भोजपुरी इंडस्ट्री ने जहाँ अलग पहचान बनाई है वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री अब तेज़ी से बदला है।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस रितू सिंह कहती हैं, अब अपना टाइम आ गया है। भोजपुरी में अब बदलाव की बयार बहेगी। जल्द ही सबकुछ बदला-बदला सा होगा। जल्द ही भोजपुरी फिल्में तारीफें बटोरेंगी।

‘सपेरा’ फिल्म से बतौर ऐक्ट्रेस भोजपुरी में कदम रखने वाली एक्ट्रेस रितू पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक फिल्में कीं और हिट रहीं। अभी वह खेसारी लाल के साथ ‘मेंहदी लगा के रखना’ फिल्म में आ रही हैं। कहती हैं, कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता। किरदार में कितना दम है, मैं यही देखती हूं।’

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में रितू कहती हैं, ‘गोरखपुर से पढ़ाई, फिर लखनऊ बीएनए में थिअटर और यहां से मुंबई का सफर। इतना आसान नहीं था, जितना बोलने में है, पर नामुमकिन भी नहीं था। ठान जो लिया था। कुछ तो करना है और अलग करना है।’

https://www.instagram.com/p/B8l-M86nPr3/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X