भोजपुरी इंडस्ट्री ठीक नहीं, काजल राघवानी ने खेसारीलाल के साथ अच्छा नहीं किया: पलक प्रसाद
Bhojpuri What's Hot

भोजपुरी इंडस्ट्री ठीक नहीं, काजल राघवानी ने खेसारीलाल के साथ अच्छा नहीं किया: पलक प्रसाद

Bhojpuri Actress Palak Prasad-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में एक्टर, डायरेक्टर्स व प्रोड्यूर्स पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। एक बार फिर एक कलाकार ने सीनियर एक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हम बात कर रहे हैं नवोदित भोजपुरी अभिनेत्री पलक प्रसाद (Palak Prasad) की। जी हां, मुंबई में एक प्रेस वार्ता में पलक प्रसाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की फेमस अभिनेत्री काजल राघवनी (Kajal Raghwani) पर संगीन आरोप लगाया है। पलक ने कहा कि सबको पता है कि किस तरह काजल राघवनी को बिहार और यूपी के लोगों ने इज्जत दी और बदले में काजल ने खेसारीलाल (Khesari Lal Yadav) के बारे में अपशब्द बोला है।

पलक प्रसाद (Palak Prasad) ने कहा कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के लिए खेसारीलाल (Khesari Lal Yadav) ने क्या क्या नहीं किया। काजल के कॅरियर में मदद की, पर वे तो ऐहसान फरामोश निकली। खेसारीलाल के बारे में अनाप-शनाप कह रही हैं। पलक ने बताया कि कैसे हाल ही में चिंटू पांडेय (Chintu Pandey) के पिता राज कुमार पांडेय ने खुद को प्रतारित करने का इमोशनल ड्रामा किया।

पलक प्रसाद (Palak Prasad) ने बताया कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में जाने का उनका सपना है और वो किसी भी हाल में इस सपने को पूरा करेंगी। भोजपुरी सूत्रों का कहना है कि पलक प्रसाद भी कंगना की तरह बेबाक बोलना चाहती हैं, ताकि उन्हें हर कोई नोटिस करे। पलक का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा में बहुत कुछ गलत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X