मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग का डेट अनाउंस
Bhojpuri

मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग का डेट अनाउंस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक पराग पाटिल और सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग का डेट अनाउंस कर दिया गया है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म की शूटिंग सितंबर से शुरू हो जायेगी।

Read Also : ‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ से धमाल मचा रही डिंपल सिंह

इसकी जानकारी पराग पाटिल से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी करते हुए दिया है। फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी। पराग पाटिल ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा है ‘कभी ना दूंगा धोखा प्रिये, क्या ये संगम अनोखा है. तु हमार लिट्टी और हम तोहार चोखा प्रिये.’।

यह इस बात की ओर इशारा करती है कि भोजपुरी के दर्शकों को एक बार फिर पराग पाटिल स्टाइल में एक सार्थक सिनेमा मिलने वाला है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं और कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।

https://www.instagram.com/p/CESQtOmlxqc/?utm_source=ig_web_copy_link

मीडिया ख़बरों के मुताबिक पराग ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा’ शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। फिल्म का स्टार कास्ट फाइनल हो गया है। पराग ने कहा कि फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को हम बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ कर बनाने वाले हैं। इस फिल्‍म के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। उन्होंने बताया की यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी।

Read Also : ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ में दिखेगा गुंजन पंत का ‘प्रेम’

सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव होंगे। फिल्म अन्य कलाकारों में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश जैसे बड़े एक्टरों का नाम शामिल है। फिल्म के सह निर्माता की भूमिका में अनीता शर्मा और पदम सिंह का भी नाम शामिल है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्‍हा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X