पवन सिंह ने पुनीता प्रिया से ये क्या कह दिया-‘कभी आरा में दोबारा फेरू अइबू न’
Bhojpuri New Album & Songs

पवन सिंह ने पुनीता प्रिया से ये क्या कह दिया-‘कभी आरा में दोबारा फेरू अइबू न’

Pawan Singh and Punita Priya in Aara Me Dobara-Filmynism

‘आरा हिले बलिया हिले छपरा हिले ला’ से शुरू हुआ सफर अब तक जारी है। जी हां, बिहार के आरा पर अब तक दर्जनों गाने बन चुके हैं, जो हिट भी हुए हैं। एक बार फिर आरा के नाम की धूम मची है। दरअसल, भोजपुरी के पाॅवर स्टार पवन सिंह और पुनीता प्रिया आरा पर बेस्ड गाना आरा में दोबारा लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे भोजपुरी श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह का पावरएक बार फिर देखने को मिल रहा है, जब उनका नया गाना ‘आरा में दोबारा’ रिलीज हुआ। यह गाना मां अम्मा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा। इस गाने ने महज घंटे भर में लाखों व्यूज के रिकॉर्ड को पार कर लिया। शायद यही वजह है कि पवन सिंह को रिकॉर्ड मशीन कहा जा रहा है। उनके गानों की फैन फॉलोइंग काफी है और कोई भी गाना मिलियन क्लब में पलक झपके शामिल हो जा रही है।

गाना ‘आरा में दोबारा’ का लिरिक्स विकी विशाल का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। कोलेबरेशन अमित सिंह का है। कंसेप्ट दीपक सिंह का है। पवन सिंह फिलहाल अभी जयपुर में पायल देव और मुदस्सर खान के साथ अपने नए बॉलीवुड गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बता दें कि पवन सिंह ने यह गाना पुनिता प्रिया के साथ मिलकर गाया है, जिसका ऑडियो वर्जन आज रिलीज किया गया है। यह गाना बेहद खूबसूरत और कर्णप्रिय है। लोग इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं, तभी इसके व्यूज रिकॉर्ड मीटर पर तेजी से बढ़ रहे हैं। अपने इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना मजेदार है, तभी लोगों को यह खूब पसंद आ रही है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे लोग इतना प्यार और आशीर्वाद देते हैं। वहीं, पुनीता प्रिया का कहना है कि पवन सिंह के साथ यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है, इससे बड़ी खुशी मेरे लिए और क्या होगी। मैं हमेशा ही कोशिश करूंगी कि लोगों के लिए अच्छे से अच्छे गाने लाउं, ताकि लोगों का प्यार ऐसे ही बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X