पवन सिंह के प्यार का सिला दूसरे से शादी करके दिया, लोगों ने कहा-‘मजनुआं पिटाता’
Bhojpuri First Look & Poster

पवन सिंह के प्यार का सिला दूसरे से शादी करके दिया, लोगों ने कहा-‘मजनुआं पिटाता’

Pawan Singh in Majanuaa Pitata-Filmynism

भोजपुरी गानों का कोई लिंक नहीं है। कब कौन सी घटना गाना या फिल्म की शकल ले ले, कोई नहीं जानता है। पवन सिंह का यह गाना कुछ वैसा ही बयां कर रहा है। यकीं नहीं है तो सुनिए। बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने सम्बन्धित जानकारी ट्वीट कर दी थी, तब सीएम को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उनकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए। शायद इसी से प्रेरित होकर गाना ‘मजनुआ पीटाता’ रिलीज हुआ है।

गाना ‘मजनुआ पीटाता’ को अब तक कुछ ही घण्टे में कई लाख व्यूज मिल चुके हैं और इसके व्यूज बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने अपने दमदार आवाज में गया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। गाने को लेकर पवन सिंह भी बहुत एक्साइटेड हैं. उनोहने कहा कि मुझे भी नहीं अंदाज था कि मेरा गाना लोगों को इतना पसंद आएगा। यह गाना एक ऐसे प्रेमी की है जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पते रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहाँ प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी ‘मजनुआ पीटाता’ है।

गाना ‘मजनुआ पीटाता’ का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। पवन सिंह को इस गाने के लिए माता – पिता और अजीत सिंह जोकरही से आशीर्वाद मिला है। पवन सिंह ने कहा कि यह गाना उन सबों को बेहद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। गाना बेहद एंटरटेनिंग है। बस सब लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X