करण ग्रोवर के साथ Maldives में छुट्टियां बिता रहीं Bipasha Basu, ‘अलोन’ फेम जोड़ी की तस्वीर वायरल
Bollywood Celeb Fashion

करण ग्रोवर के साथ Maldives में छुट्टियां बिता रहीं Bipasha Basu, ‘अलोन’ फेम जोड़ी की तस्वीर वायरल

Bipasha Basu and Karan Singh Gorver-Filmynism

बाॅलीवुड की कुछ जोड़ी आल टाइम हिट होती हैं। इन्हीं में से एक है पर्दे की सबसे हाॅट अभिनेत्री मानी जाने वाली बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Gorver) की जोड़ी। जब भी समय मिलता है ये दोनों खुद के लिए टाइम स्पेंड करने कहीं दूर चले जाते हैं। इन दिनों बिपाशा व करण मालदीव्स (Maldives) में इंज्वाॅय कर रहे हैं। मालदीव में समुंदर किनारे लिपलाॅक करते दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Gorver) जब भी कभी समुद्र तट से तस्वीरें शेयर करते हैं, तो उनके हॉटनेस के चलते सोशल मीडिया पर टेम्प्रेचर खुद ब खुद हाई हो जाता है। बिपाशा ने अपने वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद एक बार फिर इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। मालदीप में दोनों की फोटो इन दिनों उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों ने ब्लू कलर का टाॅप व टीशर्ट पहना है, जिससे दोनों ही बहुत खूबसूरत व हाॅट दिख रहे हैं।

बता दें कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Gorver) फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इसकी शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की शादी को चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है। शादी के बाद से ये दोनों समय समय पर अपने फैंस के लिए हाॅट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

पिछले दिनों बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किये थे। इस वीडियो में बिपाशा अपने पति करण के साथ समुद्र के तट पर चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान करण शर्टलेस हैं, वहीं एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकनी पहनी हुई है। एक अन्य वीडियो में बिपाशा ने अपनी जंगल सफारी के राइड की झलक दिखाई है।

https://www.instagram.com/reel/CVNLb2EBVv3/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X