बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई का भोजपुरिया रैम्प अंदाज ‘बंबई में का बा’
New Album & Songs Trending Videos Videos

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई का भोजपुरिया रैम्प अंदाज ‘बंबई में का बा’

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई ने भोजपुरी रैप का एक दिलचस्प टीज़र वीडियो अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है, जिसका टाइटल ‘बंबई में का बा’ है। मनोज बाजपेई को अपने प्रतिभाशाली अभिनय कौशल और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

मनोज बाजपेई का ये वीडियो फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने बनाया है। ट्विटर पर मनोज वाजपेई ने ट्वीट किया, ‘BREAKING !!! प्रवासियों की दुर्दशा पर आपके लिए BHOJPURI RAP !! मेरे द्वारा गाया और रैप किया गया। हमारे दोस्त @anubhavsinha की अवधारणा और वीडियोl आ गईल अपने के दुआरे!!! Teaser है, गाना जल्द ही आएगाl’ 

मनोज ने खुलासा किया इस वीडियो में उन प्रवासियों के बारे में बात की गई है जो शहर में रहने- कमाने के लिए आते हैं। टीजर में गाने के कुछ बोल हैं, जैसे रैपर अपनी बीट्स पर सुर लगाता है और उसे गा रहा है।

मनोज वाजपेयी रैप को सागर ने लिखा है भोजपुरी रैप वीडियो का निर्देशन और निर्माण अनुभव सिन्हा ने किया है और इसमें मनोज वाजपेई ने अभिनय किया है। जानकारी के लिए बता दें मनोज वाजपेई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में शामिल है और कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X