बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने सुसराल अमेरिका में हैं। हालांकि इंडिया से बाहर रहते हुए वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और टाइम टू टाइम फोटोज व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से चर्चा में हैं। इस तस्वीर में वे खुले आसमान के नीचे लेटी हुई दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में अपने जासूसी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। अमजेन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मैडन संग दिखने वाली हैं। इस शो को रूसो ब्रदर्स प्रड्यूस कर रहे हैं। हालांकि शूटिंग से टाइम निकाल कर वह फैंस से जुड़े रहने के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती हैं। बता दें कि प्रियंका शादी के बाद अब अपने पति के साथ अमेरिका में ही रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में ह्वाइट स्लीवलेस टॉप और मल्टीकलर शॉर्ट्स में दिख रही हैं। खुले बालों और दिल वाली इयरिंग वह बेहद हसीन लग रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में खुले आसमान के नीचे गार्डन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सनबाथ लेती हुई दिख रही हैं। धूप की वजह से उनका चेहरा थोड़ा धुंधला दिख रहा है, लेकिन उनकी कर्वी फिगर देखकर हर कोई फिदा है। इस फोटो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखती हैं, सूर्य, संगरिया और सास..मूड। देसी गर्ल की इस हाॅट तस्वीर को देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड की खूबसूरत व हाॅट अभिनेत्री में एक हैं।