बॉलीवुड के वो सितारे जिनकी मौत के बाद उनके पार्टनर पर उठी शक की निगाहें
Bollywood

बॉलीवुड के वो सितारे जिनकी मौत के बाद उनके पार्टनर पर उठी शक की निगाहें

सुशांत की मौत के बाद उनके केस की जांच के लिए हर कोई सीबीआई की जांच की मांग कर रहा है और उसके पीछे की वजह है कि सभी को उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर शक हैं। आज आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पार्टनर की मौत हो जाने के बाद हर किसी का सीधा निशाना शक उनके ऊपर गया….

रेखा और मुकेश अग्रवाल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार रेखा की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। रेखा की शादी मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जो काफी विवादास्पद रही। रेखा ने 4 मार्च 1990 को मुकेश से एक मंदिर में मुकेश से शादी की थी, लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। शादी के 7 महीने बाद ही 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने अपने फार्महाउस के बेडरूम में जाकर रेखा के दुपट्टे से लटककर जान दे दी।

बताया जाता है कि रेखा से शादी के बाद मुकेश डिप्रेशन में चले गए थे। साथ ही ये भी कहा जाता है कि दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। वहीं मुकेश को भी बिजनेस में घाटा झेलना पड़ रहा था जिसके कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। मुकेश के सुसाइड के बाद सभी के शक की सुईं रेखा पर घूमी थी, लेकिन रेखा ने कभी इस मामले पर खुलकर कोई बात नहीं की।

परवीन बाबी और महेश भट्ट

बॉलीवुड की सुपर एक्ट्रेस कहे जाने वाली परवीन बाबी अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। साल 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन बाबी कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं। दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि परवीन महेश को पागलों की तरह प्यार किया करती थीं, लेकिन इस प्यार भरी कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ।

डॉक्टरों की माने तो परवीन बाबी मानसिक रूप से बीमार हो चुकी थीं और उस बीमारी का इलाज संभव नहीं था। महेश ने अमेरिका तक में उनका इलाज करवाया, लेकिन वो ठीक नहीं हुईं। इसके बाद महेश पर परवीन बाबी के स्टारडम का फायदा उठाने और उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इसके बाद परवीन की 20 जनवरी 2005 को रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई। परवीन मुंबई में अकेले रहा करती थीं और मौत के तीन दिन बाद उनकी लाश सड़ती रही थी।

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला

बॉलीवुड के खूबसूरत, क्यूट एक्ट्रेस दिव्या भारती आज भी लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन आज वो हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। उनकी रहस्यमयी हालातों में 19 साल की उम्र में मौत हो गई थी। दिव्या की मौत का कारण पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरना बताया गया, लेकिन मौत के कारणों पर हमेशा विवाद बना रहा। मौत से 11 महीने पहले ही दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से 20 मई, 1992 को शादी की थी। इसके बाद 5 अप्रैल, 1993 को 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में साजिद को दिव्या की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, लेकिन यह पहेली अब तक सुलझ नहीं सकी कि दिव्या की मौत सुसाइड थी या किसी ने उनका मर्डर किया था।

जिया खान और सूरज पंचोली

बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द में नजर आने वाली एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में फांसी लगाकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली पर बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जो कि जिया के ब्वॉयफ्रेंड थे। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में तकरीबन एक महीने काटने के बाद सूरज जमानत पर रिहा हो गए थे। बताया जाता है कि जिया 11 पन्नों का सुसाइड नोट लिख कर गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X