बॉलीवुड सिंगर बादशाह अपने व हनी सिंह से जुड़े बातों का किया खुलासा
Bollywood Celeb Speaks

बॉलीवुड सिंगर बादशाह अपने व हनी सिंह से जुड़े बातों का किया खुलासा

आज भले ही आज किसी के अपने पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन बादशाह को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ किया था। दोनों एक साथ अपने करियर की शुरुआत की।

बॉलीवुड में दोनों के रैपर की खूब चर्चाएं हैं। इंडिया टुडे यूथ फेस्ट ई माइंड रोक्स में बॉलीवुड के जाने-माने रैपर बादशाह ने शिरकत की। बादशाह ने ई माइंड रोक्स में अपने और हनी सिंह से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया।

जब बादशाह से हनी सिंह के साथ रिश्तों के बारे में पूछा गया तो बादशाह ने कहा कि जब यंग होते हैं थोड़े से अलग होते हैं विचारधारा में अंतर होता है बाकी तो कुछ नहीं होता। हनी सिंह और मेरा दोनों का काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। मैं यह नहीं कहता कि उनका काम खराब है और मेरा अच्छा है। बल्कि सबका अपना अपना तरीका होता है।

बादशाह आगे हनी सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहा है। बादशाह ने कहा कि जैसे ही हम सभी रैपर एक साथ मिलते हैं तो हम सभी लोग काफी मजे करते हैं।

आपको बता दें कि शो जब बादशाह से पूछा गया है कि उन्होंने अपना पहला रैप किसके लिए लिखा तो उनका जवाब कुछ अलग था सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हस पड़े क्योंकि बादशहा ने कहा मेरा पहला raap उनके मैथ टीचर के लिए लिखा था। जो कि उन्होंने लंच ब्रेक में सुनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X