बाॅलीवुड की ‘बेबी डॉल’ Sunny Leone को इस क्रिकेटर से है प्यार, अब भी करती हैं पसंद
Bollywood Celeb Speaks

बाॅलीवुड की ‘बेबी डॉल’ Sunny Leone को इस क्रिकेटर से है प्यार, अब भी करती हैं पसंद

Sunny Leone Fav Cricketer Mahendra Singh Dhoni-Filmynism

बिग बॉस फेम (Bigg Boss Fame) और बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी अदाओं सबको दीवाना बनाती रहती हैं। सनी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है, जिसे बनाना उनके लिए आसान नहीं था। बाॅलीवुड की बेबी डॉल के नाम से मशहूर सनी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने आइटम नंबर से लोगों का दिल भी जीता। सनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों सनी का एक पुराना वीडियो (Sunny Leone Viral Video) सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इसमें वे अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा करती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री सनी लियोनी (Actress Sunny Leone) भारत से काफी लगाव है। वहीं एक्टिंग के साथ साथ सनी की दिलचस्पी क्रिकेट से भी है। करीब 2 साल पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी का ये वीडियो आईएनएस का है। बता दें कि साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सनी लियोनी से एक पत्रकार ने पूछा कि उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं। इस सवाल के जवाब पर सनी ने फट से इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यानी कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम लिया था। बता दें कि धोनी अब इंडियन टीम से रिटायर ले चुके हैं और रांची में आर्गेनिक फाॅर्मिंग करते हैं।

सनी लियोनी (Sunny Leone) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को पसंद करने की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, धोनी मेरे फेवरेट किक्रेटर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट चाइल्ड हैं, है न? मैं देखती हूं कि वो अपनी बच्ची यानी जीवा सिंह धोनी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं, और ये काफी क्यूट लगता है। वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं क्योंकि वो फैमिली मैन हैं। वहीं, सनी ने धोनी को पसंद करने की वजह के पीछे उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी या सूझबूझ भरी कप्तानी नहीं बताई। उन्हें तो बस महेंद्र सिंह धोनी का उनके परिवार के साथ जो गहरा जुड़ाव है वहीं सबसे ज्यादा पसंद आया। मतलब धोनी को बस उनकी फैमिली के कारण वे बहुत पसंद हैं। बता दें कि धोनी पर बेस्ड फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story) 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बेहतरीन एक्टिंग की थी।

https://www.instagram.com/p/CP8nHWQNNiS/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X