‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘दयाबेन’ बनेंगी ‘खतरों के खिलाड़ी’ Divyanka Tripathi!
Television Telly News

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘दयाबेन’ बनेंगी ‘खतरों के खिलाड़ी’ Divyanka Tripathi!

Divyanka Tripathi as Dayaben in Taarak Mehta Ka Oolta Chashma-Filmynism

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। इससे पहले दिव्यांका ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) में इशिता भल्ला के किरदार के लिए मशहूर रही हैं। हालांकि इसी बीच ये बातें कही जा रही हैं कि दिव्यांका जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन (Dayaben) बनेंगी। क्या है सच्चाई आइए जानते हैं।

खबर के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के अहम कैरेक्टर दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दिव्यांका इस शोज के अवाला कई और शोज के ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, दिव्यांका द्वारा रिजेक्ट किये वो शोज टीवी की दुनिया में बहुत हिट साबित हुए और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। इन शो लिस्ट में क्या हुआ तेरा वादा, आज की हाउसवाइफ सब जानती है, पुनर विवाह, कुछ तो लोग कहेंगे शोज हैं जो दिव्यांका को ऑफर हुए थे, मगर उन्होंने इन्हें करने से इंकार कर दिया। अब देखना है यह आॅफर में कितनी सच्चाई है।

https://www.instagram.com/p/CPq_ljeHwzZ/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन (Dayaben) का किरदार टीवी अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) ने निभाया है। दयाबेन की भूमिका में दिशा ने अपने आप को एक अलग अवतार में पेश किया है। फिलहाल मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से दिशा इस शो से गायब हैं। वह 3-4 सालों से शो से दूर हैं। आपको ये भी बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला सबसे फेम शो माना जाता है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई साल 2008 हुआ था। इस शो को टीवी पर 13वां साल है और यह आज भी टीआरपी पहले नबंर पर अपनी धाक बनाए हुए है। इसके सभी कलाकार अपने आपमें हिट हैं। बबिता अय्यर बन रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) भी बहुत पाॅपुलर हैं। खूबसूरत अभिनेत्री बबिता जी को इस शो को देखने वाले बहुत पसंद करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CQY5axuHome/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X