‘लाल लिपिस्टिक’ से लग गए ‘प्यार के दाग’, दीपक चौबे ने बताई असली वजह
Bhojpuri New Album & Songs

‘लाल लिपिस्टिक’ से लग गए ‘प्यार के दाग’, दीपक चौबे ने बताई असली वजह

Bhojpuri Singer Deepak Chaubey-Filmynism

भोजपुरी सिंगर दीपक चौबे का दो गाना जल्द ही रिलीज होनेवाला है। ‘प्यार के दाग’ और ‘लाल लिपिस्टिक’ की शूटिंग व एडिटिंग पूरी हो चुकी है। अपने अपकमिंग सांग को लेकर दीपक चौबे कहते हैं कि भोजपुरी म्यूजिक को देश के हर भाषा व संस्कृति के लोगों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जमाना गया जब भोजपुरी अल्बम व फिल्मों में अश्लीलता हावी रहती थी, अब अच्छे-अच्छे गाने बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर में नारायणपुर गांव के रहने वाले दीपक चौबे लखनऊ में रह रहे हैं। दीपक को गीत-संगीत का शौक बचपन से था। इसके साथ ही वे अभिनय में भी माहिर थे। संगीत को उन्होंने आगे अपना पैशन संगीत को बनाया। कॉलेज के दिनों में वे नाटक भी करते थे। इतना ही नहीं, वे बॉलीवुड गानों को शब्दों को उल्टा कर गाते थे। यह उनमें अद्भुत कला थी। दीपक ने अपनी स्कूलिंग जवाहर नवोदय विद्यालय से की है, फिर बीटेक किया। उसके बाद एमबीए भी किया। इसी दौरान कॉलेज में उनका चुनाव रेडियो जॉकी के लिए भी हुआा।

भोजपुरी से प्रेम ने ही दीपक चौबे को मैक्निकल में बीटेक और एमबीए करने के बाद भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में ले आया। उसके बाद से वे लगातार अपने गानों से भोजपुरी की लोकप्रियता को बढ़ाने में लगे हैं। दीपक अब चाहते हैं कि जिस तरह पंजाबी और राजस्थानी संगीत को देशभर की तमाम ऑडियंस ने स्वीकारा है, उसी तरह भोजपुरी को भी देश के सभी तरह के लोग अपनाएं। उनके बीच भोजपुरी को पहचान मिले। उनका गाना कृष्णाज प्रोडक्शन से आ चुका है, जिसमें वे कनक पांडेय के साथ नजर आए। इसके बाद वेब म्यूजिक से ही ललकी आढ़निया और गाइरंटी भी आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X