देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ जल्दी होगी Publish
Celeb Fashion Celebrities

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ जल्दी होगी Publish

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन पर एक किताब लिख डाली है। अपनी जीवनी को प्रियंका जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये खुशखबरी प्रियंका ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के ज़रिये शेयर की है।

प्रियंका की बायोग्राफी का नाम होगा ‘अनफिनिश्ड’ प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है जो कि काफी यूनिक रखा गया। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी किताब को पूरा लिख लिया है और यह जल्द ही सभी के सामने पेश हो जाएगी।

https://www.instagram.com/p/CD_-oXpDn1w/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस ने लिखा है कि खत्म, पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है. Unfinished. जल्द आ रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में पेंग्विन रैंडम हाउस को टैग किया है यानि संभवतः पेंग्विन पब्लिकेशन्स से प्रियंका ने अपनी ये किताब पब्लिश कराई है। वही प्रियंका ने अपने पोस्ट के साथ ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ को भी टैग किया है। जिसे देखकर साफ पता चलता है कि प्रियंका की इस बायोग्राफी को ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ छापने जा रहा है।

https://www.instagram.com/tv/CC_7-kvDYfc/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें, कि प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साल 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 17 साल के अपने सफर में प्रियंका ने कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाया है। आज प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दिसंबर 2018 में उन्होने इंटरनेशल पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की। वह अपने निक के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CC2Cwi9DF-h/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X