भूलकर भी ऐसी-वैसी मत समझना! ‘इंदिरानगर की गुंडी’ हैं दीपिका पादुकोण
Bollywood Celebrities

भूलकर भी ऐसी-वैसी मत समझना! ‘इंदिरानगर की गुंडी’ हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone-Filmynism

बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कभी-कभी वे ऐसी फोटो शेयर कर देती हैं, जो सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है और खुद को गुंडी बताया है। दीपिका पादुकोण ने फोटो के साथ लिखा है, इंदिरा नगर की गुंडी हूं मैं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Actress Deepka Padukone) ने लिखा है कि यह फोटो उनके मामा ने खींची है। फोटो में दीपिका पादुकोण को बच्चों के कपड़े पहने कैमरे की ओर देखकर स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका का यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, जिसे उनके फैंस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती है। दोनों एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो पर दिलचस्प कमेंट करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CNe432fDO9n/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म सर्कस में पति रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल नंबर करती नजर आएंगी। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के गाने की शूटिंग कर ली है, जिसे भव्य अंदाज में फिल्माया गया है। दीपिका पादुकोण इसके अलावा कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही है। बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी बहुत हिट रही है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CNFXZLkDuiL/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका में हैं। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका में है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की लगभग हर फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। दीपिका अभी बाॅलीवुड की टाॅप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और उनकी हर फिल्म हिट होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X