शुक्रवार को फिल्मीनिज्म पर ‘सुरमयी शाम’ बनाएंगे मशहूर लोकगायक दीपक त्रिपाठी
Bhojpuri Stary Side Uncategorized

शुक्रवार को फिल्मीनिज्म पर ‘सुरमयी शाम’ बनाएंगे मशहूर लोकगायक दीपक त्रिपाठी

Singer Deepak Tripathi facebook live on Filmynism

इंग्लैंड से मधु चौरसिया।
शुक्रवार शाम 6 बजे फिल्मीनिज्म के फेसबुक पेज पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख़्यातिप्राप्त अवधी, भोजपुरी और हिन्दी के सुप्रसिद्ध लोकगायक दीपक त्रिपाठी अपनी मधुर श़ैली में गायन प्रस्तुत करने जा रहे हैं। सिंगर दीपक त्रिपाठी एक से बढ़कर एक गीत गाकर कोरोना से जुड़ी जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

दुनियाभर में फैल रही नकारात्मकता के बीच उनकी कोशिश लोगों को संगीत के माध्यम से सकारात्मक उर्जा से लबरेज करना है। कोरोना काल के इस महासंकट में जागरूकता अभियान लोक संगीत का ऑनलाइन आयोजन रखा गया है। इस लोक संगीत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर लोक रंग का मान बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति को लेकर दीपक काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार की भूमि पर भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलेगा।
दीपक त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनके कई एल्बम और गीत सुपरहिट की श्रेणी में गिने जाते हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी उनके गानों के कद्रदान बड़ी तादाद में हैं।
ब्रिटेन, दुबई, श्रीलंका, त्रिनिदाद सहित अब तक वो करीब 50 से ज्यादा देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दीपक एक जाना पहचाना नाम है। दीपक की सुरमयी आवाज़ के दीवानों की संख्या करोड़ो में है। दीपक ने भोजपुरी लोक धरोहर की स्वच्छ एवं स्वस्थ्य परंपरा का हमेशा मान बढ़ाया है इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाज़ा जा चुका है। जितनी मधुर इनकी आवाज़ है उतने ही सहज,सरल, मधुर और मिलनसार मिजाज़ के धनी है दीपक त्रिपाठी। एक बार जो इनसे रूबरू होता है इनकी व्यक्तित्व का कायल हुए बिना नहीं रह पाता। उम्मीद है उनकी गायकी आपके दिल को छूने में मददगार साबित हों।

लाइव सेशन में फिल्मीनिज्म की एसोसिएट एडिटर मधु चौरसिया बतौर होस्ट इंग्लैंड से साथ रहेंगी

दीपक त्रिपाठी के साथ लाइव सेशन में फिल्मीनिज्म की एसोसिएट एडिटर मधु चौरसिया बतौर होस्ट इंग्लैंड से साथ रहेंगी। बता दें कई सालों से पत्रकारिता से जुड़ी मधु इन दिनों यूके से ही फ्रीलांसिंग कर रही थीं और हाल ही में फिल्मीनिज्म के साथ जुड़ी हैं। तो फिर, शुक्रवार की शाम को यादगार बनाने के लिए आप भी तैयार हो जाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X