लोकगायक दीपक त्रिपाठी का चला जादू, दो घंटे से ज्यादा लाइव सुनाया भजन
Stary Side

लोकगायक दीपक त्रिपाठी का चला जादू, दो घंटे से ज्यादा लाइव सुनाया भजन

Singer Deepak Tripathi

इंग्लैंड से मधु चौरसिया की रिपोर्ट।
कहते हैं कि जब सामने कोई अच्छा गायक गा रहा हो और दर्शकों व श्रोताओं की वाहवाही मिलती रहे, फिर महफिल रात भर जवां रहती है और समय का पता ही नहीं चलता। कुछ ऐसा ही देखने को मिला शुक्रवार की शाम फिल्मीनिज्म पेज पर लाइव सेशन में शामिल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोकगायक दीपक त्रिपाठी की वर्चअलम महफिल में।

अवधी, भोजपुरी और हिन्दी के प्रसिद्ध गायक दीपक त्रिपाठी ने एक घंटे के लाइव को दो घंटे से ज्यादा तक रंगीन बनाया और वो भी तब जब उनकी तबीयत कुछ नासाज चल रही थी। दीपक त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनके कई एल्बम और गीत सुपरहिट की श्रेणी में गिने जाते हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी उनके गानों के कद्रदान बड़ी तादाद में हैं। ब्रिटेन, दुबई, श्रीलंका, त्रिनिदाद सहित अब तक वो करीब 50 से ज्यादा देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दीपक एक जाना पहचाना नाम है। दीपक की सुरमयी आवाज के दीवानों की संख्या करोड़ो में है। दीपक ने भोजपुरी लोक धरोहर की स्वच्छ एवं स्वस्थ्य परंपरा का हमेशा मान बढ़ाया है इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

Singer Deepak Tripathi facebook live on Filmynism
Singer Deepak Tripathi facebook live on Filmynism

लाइव सेशन के दौरान उनके चाहने वालों के सैकड़ों कमेंट किए, जिसे दीपक पढकर सुनाया भी। अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी, अखिलेश यादव अखिल, अर्चना सिंह, सिमरन श्रुति, चंदन त्रिपाठी, खुशबू दुबे विंध्य, राजन सिंह, रेखा तिवारी भोजपुरिया, नीरज मिश्रा, अजय मिश्रा, अंकुर तिवारी, अशोक चैबे, बिभांशु तिवारी, तीरथ राम अमृतसरिया, मनोज चतुर्वेदी, पारुल नंदा, अजीत सिंह, शशांक सागर भजन सिंगर, अमित मिश्रा, अंजलि शंकर, सुनील कुमार, विवेक संकल्प, सुनीता पाठक, पवन तिवारी, संजय बाबा, पीके सिंह, प्रदीप शुक्ला, सिंग श्रेया यादव, सत्या त्रिपाठी, नरेंद्र वर्मा मृदुल, विश्वनाथ वर्मा, पंकज भूषण्प पाठक प्रियम, पीयूश चंद्रवंशी, राजेश तिवारी रतन, नीलम मदेशिया, सुमन पांडेय, डाॅ अशोक यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भजन सुनकर दीपक त्रिपाठी का मान बढाया।

https://www.facebook.com/filmynism/videos/252453822701538/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X