कोरोना से बचाएंगे श्रीराम, दूरदर्शन पर सुबह शाम दिखेगा रामायण
NewsAbtak Television

कोरोना से बचाएंगे श्रीराम, दूरदर्शन पर सुबह शाम दिखेगा रामायण

Ramayan

कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार शाम तक पूरी दुनिया में इससे मरने वालों की संख्या 25 हजार तक पहुंच गई है, भारत में भी अब तक 20 की जान ले चुक है। इससे बचने के लिए लोग अपने घरों में बंद होकर सेल्फ आइसोलेट (Self Isolate) हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस घड़ी में लोगों की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करते हुए दूरदर्शन पर एक बार फिर से सीरीयल रामायण (Ramayan) का प्रसारण करने का निर्णय लिया है।

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से आप घर में बैठै-बैठे उकता गए होंगे और सारी वेब सीरीज (Webseries) भी खत्म हो चुकी होंगी, टेंशन मत लीजिए। सरकार ने आपके एंटरटेनमेंट और वक्त गुजारने के लिए ‘रामबाण’ छोड़ दिया है। 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन (Doordarshan) के राष्ट्रीय चैनल पर कल से शुरू हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) कृत रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है।

दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर श्रामायणश् और महाभारत को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित किए जाने की मांग लोग कर रहे थे और प्रसार भारती एवं सूचना प्रसारण मंत्री को टैग कर रहे थे। इसके बाद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर (Shahsi Shekhar) ने कहा है कि जिन लोगों के पास रामायण और महाभारत के राइट्स हैं, उनके साथ बातचीत चल रही है। इस बारे में शीघ्र ही सूचना दी जाएगी। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया है कि आज शाम यानी 26 मार्च को शाम तक वह दोनों सीरियलों के टेलीकास्ट टाइम और शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी दे देंगे।
80 के दशक के उतरार्ध में रामायण और महाभारत का ऐसा जलवा था कि इनके प्रसारण के समय सड़कें सुनसान हो जाती थीं। इनके प्रसारण के समय बाहर सड़कों का माहौल ऐसा होता था कि मानो कर्फ्यू लग गया हो। दोनों धारावाहिक भारतीय टीवी जगत के सबसे सफल सीरियल्स माने जाते हैं। 55 देशों में साढ़े छह करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। इनके पात्रों की लोकप्रियता का आलम यह था कि रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) और दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) के फोटो लोग घरों में राम-सीता के तौर पर लगाने लगे थे। अब भले ही यह मजबूरी में लिया गया फैसला है, पर इससे एक बात तो साफ है कि लोग इसी बहाने अपने घरों में रहेंगे और रामायण देखकर प्रभु श्रीराम का गुणगान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X