ठीक है: कभी थे पाई-पाई के मोहताज, आज भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रहे खेसारीलाल यादव
Bhojpuri Facts & Fashion

ठीक है: कभी थे पाई-पाई के मोहताज, आज भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रहे खेसारीलाल यादव

Khesari Lal Yadav Birthday-Filmynism

संघर्ष हर किसी की जिंदगी में आता है और जो भी शख्स इससे फाइट करता है वह फाइटर बन जाता है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरटार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ऐसे ही फाइटर हैं। यूपी-बिहार सहित देश-विदेश में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। आपको पता है कभी पाई-पाई को मोहताज खेसारीलाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं। खेसारीलाल आज अपना जन्मदिन (Khesari Lal Yadav Birthday) मना रहे हैं।

बिहार के सीवान में 6 मार्च को जन्मे खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) की इस कामयाबी का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। तकरीबन एक दशक पहले खेसारी लाल यादव अपने गृह राज्य बिहार के छपरा जिले में दूध बेचने का काम करते थे। खेसारी का चयन बीएसएफ में भी हो गया। उन्होंने बीएसएफ में ज्वाइन भी किया, लेकिन कुछ ही महीने में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद संघर्ष की कड़ी में दिल्ली आ गए।

दिल्ली आकर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने म्यूजिक एल्बम निकालने के लिए कई नामी कंपनियों के चक्कर लगाए। बात नहीं बनी। यहां रहने के दौरान दो वक्त को रोटी का जुगाड़ करना था, इसलिए दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा की दुकान लगा ली। लिट्टी-चोखा की दुकान में अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना खिलाने के दौरान ही वे अपने ग्राहकों को गाना भी गाकर सुनाते थे। और यहीं से उनके संघर्ष को एक नया आयाम मिला। खेसारी आज भी उन दिनों को याद कर सेंटी हो जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/CL4Lbg6lERj/?utm_source=ig_web_copy_link

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग से पहले गाने गाते थे। हालांकि शुरुआत में उनके कई गाने नहीं पसंद किए गए। पर, ‘भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना’ इस गाने ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। और फिर यह सफर जारी रहा। ठीक है तो वल्र्ड वाइड फेमस हुआ। इस गाने पर इतने मीम बने कि यह गाना करोड़ों की जुबान पर चढ गया।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के करियर की बात करें, तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में काम करने के लिए खेसारी को केवल 11 हजार रुपये मिले थे, लेकिन आज की तारीख में उनका नाम भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल है। सूत्रों की मानें तो खेसारीलाल वर्तमान में एक फिल्म के पचास लाख से ज्यादा ही चार्ज करते हैं। खेसारीलाल की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ हिट है। यूं कहें कि जिस भी अभिनेत्री के साथ काम करते हैं, फिल्म हिट हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X