Celeb Fashion

हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर कई शो में किया काम

श्री कृष्ण में सुभद्रा का रोल निभाने वाली सोनिया कपूर को सुभद्रा रोल में खूब पसंद किया गया था। शो में वो श्रीकृष्ण की बहन के रूप में नजर आई थी। शो में तो वह कुछ ही एपिसोड में देखी गई थी। लेकिन अपने अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था। आज भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

Image Source: Social Media

आपको बता दें कि सोनिया कपूर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया की पत्नी है। 11 मई 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। सोनिया कपूर और सिंगर हिमेश रेशमिया की शादी में उनके केवल कॉलेज फ्रेंड और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने प्राइवेट तरीके से शादी की थी। बल्कि ये कहें की शादी की प्लानिंग गुपचुप कर ली थी।

Image Source: Social Media

फिलहाल सोनिया कपूर ने एक्टिंग से खुद को तो दूर कर लिया है। लेकिन वें कई सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोनिया की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता था। सोनिया ने जुगनी चली जलंधर, परिवार, संजीवनी,मां शक्ति, बाबुल की दुआएं लेती जा इत्यादि कई सीरियलों में काम किया।

सोनिया कपूर सीरियल्स के साथ साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फरेब, सत्ता, ऑफ़िसर जैसे फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

Exit mobile version