इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने चलाया अपने सुरीली आवाज़ का जादू
Trending Videos Videos

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने चलाया अपने सुरीली आवाज़ का जादू

आंखों के इशारों से करोड़ों दिलों पर छाने ​प्रिया प्रकाश वारियर हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं। इंटरनेट संसेशन प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल एक्ट्रसे प्रिया प्रकाश वारियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर ‘पिया रे’ रिलीज हुआ है। ये म्यूजिक वीडियो 11 सितंबर पर यूट्यूट पर रिलीज किया गया है। महज एक मिनट उन्नीस सेकेंड के इस टीजर में प्रिया प्रकाश की मखमली अवाज उनके फैंस को दीवाना बना रही है।

बता दें कि प्रिया प्रकाश ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनका जन्मदिन 12 सितंबर को था। वहीं बर्थडे से ठीक एक दिन पहले यानी 11 सितंबर को उनके पहले म्यूजिक वीडियो ‘पिया रे’ का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X