Intezaar: Koi Aane Ko Hai, हॉरर, सस्‍पेंस और थ्रिलर और रोमांस का तड़का
Box Office

Intezaar: Koi Aane Ko Hai, हॉरर, सस्‍पेंस और थ्रिलर और रोमांस का तड़का

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म और वेबसीरीज में हॉरर, सस्‍पेंस और थ्रिलर खूब बिकता है। इन तीनों से भरपूर फ‍िल्‍म ‘इंतजार कोई आने को है’ रिलीज को तैयार है। मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।

सौर्य म्यूजिक इंटरनेशनल के बैनर तले बनी अपकमिंग फ‍िल्‍म हॉरर, थ्रि‍लर, लव रोमांस, जुनून, साजिश, महत्वकांक्षा, शक्ति संघर्ष और ढ़ेर सारे सस्पेंस से भरपूर है। बॉलीवुड एक्‍टर मान सिंह और प्रियंका सिंह इस फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मान सिंह जोकि नील के किरदार में नजर आएंगे वहीं प्रियंका सिंह आलिया के किरदार में नजर आने वाली है।

दरअसल इस फ‍िल्‍म में मान सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी पहली बार नहीं बनी है। इसके पहले भी एसिड सरवाइवर पर बनी फिल्म ‘एसिड’ में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आ चुके हैं। इस फ‍िल्‍म में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रवि सिंह भी नजर आने वाले हैं।

बता दें कि रवि स‍िंह अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ फ‍िल्म कोयलांचल में नजर आ चुके है और हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज क्लास 83 में बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X