कनक यादव की ‘नथुनिया’ से कल्लू को हुआ प्यार, कल रिलीज हो रहा गाना
Bhojpuri New Album & Songs

कनक यादव की ‘नथुनिया’ से कल्लू को हुआ प्यार, कल रिलीज हो रहा गाना

Nathuniya from Pyar Toh Hona Hi Tha-Kanak Yadav and Arvind Akela-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की खूबसूरत गर्ल कनक यादव (Kanak Yadav) व सुपरस्टार यूथ सेंसेशन अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की अपकमिंग फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ (Pyar Toh Hona Hi Tha) का एक गाना ‘नथुनिया’ (Nathuniya) रविवार, 13 जून को रिलीज हो रहा है। इस गाने को आवाज दी है खुद अरविंद अकेला कल्लू और खूशबू तिवारी ने।

अपने गाने नथूनिया को लेकर एक्साइटेड अभिनेत्री कनक यादव (Kanak Yadav) ने कहा कि डीआरजे रिकाॅड्र्स की ओर से जारी हो रहा यह गाना मुझे भी बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म वाकई बहुत अच्छी बनी है। सबको बहुत पसंद आएगी। इसमें अरविंद जी के साथ मेरी जोड़ी को लोग खूब पसंद करेंगे। कनक ने कहा कि नथुनिया गाने का लिरिक्स प्यारेलाल यादव कविजी ने लिखा है, वहीं म्यूजिक ओम झा का है। कनक ने कहा कि यह गाना सुबह छह बजे रिलीज होगा।

Arvind Akela Kallu & Kanak Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X