‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में कनक यादव को ‘बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस’ का खिताब
Bhojpuri Facts & Fashion

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में कनक यादव को ‘बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस’ का खिताब

Bhojpuri Actress Kanak Yadav-Filmynism

भोजपुरी अभिनेत्री कनक यादव (Kanak Yadav) को ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ (Saras Salil Bhojpuri Cine Award) से सम्मानित किया गया है। कनक को उनकी फिल्म दामाद हो तो ऐसा (2020) में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए ‘बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस’ (Best Rising Actress) का अवार्ड मिला। पिछले साल में उनके द्वारा किए बेहतर काम के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

दिल्ली प्रेस (Delhi Press) की पत्रिका ‘सरस सलिल’ (Saras Salil) की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दूसरे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ समारोह में भोजपुरी सिनेजगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। अवार्ड पाकर खुश कनक यादव (Kanak Yadav) ने कहा कि मैं सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे दो अवार्ड्स से नवाजा। 2020 के लिए जहां मुझे फिल्म दामाद हो तो ऐसा के लिए बेस्ट राइजिंग ऐक्ट्रेस का इनाम मिला, वहीं 2019 के लिए मुझे बेस्ट ऐक्ट्रेस ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

https://youtu.be/2e_Rr0NfmF4

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ से बतौर अभिनेत्री शुरुआत की थी। इसमें कनक (Kanak Yadav) के काम को सबने खूब सराहा। इसके बाद तो दामाद हो तो ऐसा, छलिया, प्यार तो होना ही था, जन्मदाता, लव के चकर में जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की।

एक महीने के अंदर ही कनक यादव को चार अवार्ड मिल मिल चुका है। पहला अवार्ड 24 जनवरी को सेवंथ दार्शनिक प्रेस मीडिया अवार्ड की तरफ से बेस्ट आइकन एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया, वहीं चार फरवरी को सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन एनजीओ व सेवा खबर की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

Saras Salil ‘Cover Girl” Kanak Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X