खेसारी लाल यादव हैं परेशान, क्यूंकि उनकी पत्नी खेल रही हैं PUBG
Trending Videos Videos

खेसारी लाल यादव हैं परेशान, क्यूंकि उनकी पत्नी खेल रही हैं PUBG

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग ‘मउगी खेले PUBG’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाना में दिखाया गया है कि खेसारी लाल की पत्नी मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहती हैं और घर का सारा काम अपने पति यानी खेसारी से करवाती हैं।
पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है वहीं गाने के सोनू सुधाकर ने लिखे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म भी किया है। चांदनी सिंह पूरे सॉन्ग के दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी गाने रिलीज हो चुके हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’ को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X