आम्रपाली व ऋतु सिंह के हाथों में खेसारी के नाम की मेहंदी
Bhojpuri What's Hot

आम्रपाली व ऋतु सिंह के हाथों में खेसारी के नाम की मेहंदी

Mehandi Lagake Rakhna 3

आम्रपाली दुबे और ऋतु सिंह के साथ खेसारीलाल यादव जैसे सुपरस्टार जब किसी फिल्म में हों तो वह हिट होनी ही है। जी हां, होली में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ (Mehandi lagake Rakhna 3) रिलीज हुई है और दर्शकों के दिल में बस गई है तीनों की जोड़ी। सिनेमाघरों के सामने दर्शकों की भीड़ देखकर लगता है कि फिल्म जरूर सुपरहिट होगी।

दर्शकों की गैदरिंग को देखकर लग रहा है कि खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और सहर आफसा (Sahar Afsha) की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयी, तो आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के लटके – झटके और ऋतु सिंह (Ritu Singh) की भूमिका को भी दर्शकों ने पसन्द किया। ‘मेहंदी लगाके रखना 3’(Mehandi Lagake Rakhna 3) को दर्शकों से मिले रेस्पॉन्स से फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल बेहद खुश हैं। निशांत कहते हैं कि होली पर खेसारीलाल लाल यादव (Khesarilal Yadav) की तरफ से भोजपुरी ले लोगों को एक शानदार तोहफा है। लोग इसे पंसद कर रहे है। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी कर रहे हैं। ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा इस बात से लगा जा सकता है कि पटना के एक सिनेमाघर के बाहर लोग इस फिल्म की टिकट ब्लैक तक में खरीदते नजर आये। फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने जो भोजपुरी को पटरी पर लाने का बीड़ा उठाया है, उसमें इस फिल्म ने एक बार फिर से एक उदाहरण सेट कर दिया है।

बता दें कि यशी फिल्म्स (Yashi Films), अभय सिन्हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ (Mehandi Lagake Rakhna 3)के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं। प्रोजेक्ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन व सर्वेश हैं। गीत विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल और यादव राजा का होगा। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X