चलिए मिलते हैं! बॉलीवुड सितारों के क्रश से…
Celebrities Interviews

चलिए मिलते हैं! बॉलीवुड सितारों के क्रश से…

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें है जिन्हे हर कोई पसंद करता है।और कुछ लोग तो उन्हें अपना क्रश भी मानते है। ये सब उनकी फिल्मों के कारण होता है।लोग उन्हें अपने जिंदगी से जोड़ लेते है और उन्हें फॉलो करने लगते है। लेकिन जिन सितारों को पसंद करते है। उन्होंने खुद अपनी ज़िंदगी में किसी दूसरे को क्रश बना रखा है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को आज कौन नहीं जानता । कई लड़कियों के क्रश है तो कई लड़कियां इनकी एक्टिंग कि दीवानी है । लेकिन खुद रणबीर कपूर बॉलीवुड की धक धक गर्ल को अपना क्रश मानते है ।धक धक गर्ल और कोई नहीं बल्कि सबके दिलों में राज करने वाली माधुरी दीक्षित है। माधुरी दीक्षित रणबीर कपूर के पहला प्यार थी।

अर्जुन कपूर

सबके दिलों पर राज करने वाली करीना कपूर बहुत सारे लोगों की क्रश है। लेकिन उनका सबसे बड़ा फैन अर्जुन कपूर है। अर्जुन कपूर करीना कपूर को अपना क्रश मानते है।अर्जुन हमेशा कहते है करीना को वह हर रूप हर अंदाज में पसंद करते है। करीना कपूर ने खुद ये कहा था कि अर्जुन उन्हें पसंद करते हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले रितिक रौशन के हजारों फैन हैं। लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं है। श्रद्धा कपूर उन्हें अपना क्रश मानती हैं। श्रद्धा कपूर के पास उनकी तस्वीरों का बहुत बड़ा कलैक्शन है। श्रद्धा कपूर उन्हें कहो ना प्यार से ही पसंद करती हैं।

रकुल प्रीत

दे दे प्यार दे एक्ट्रेस रकुल प्रीत रणबीर सिंह को अपना क्रश मानती है। रकुल प्रीत को रणबीर सिंह का अतरंगी अंदाज काफी पसंद है।रकुल यहां तक कहती है कि अगर दीपिका और रणबीर सिंह की शादी नहीं हुई होती तो वह खुद रणबीर सिंह से शादी कर लेती।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को अपना क्रश बना चुकी है । उनके मुताबिक सैफ के सामने जाते ही वह काफी नर्वस हो जाती है। वह तो यहां तक कहती है कि अगर मौका मिला तो वह सैफ को किडनैप कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X