London Confidential : चीन के साथ बिगड़ते रिश्तों पर बनी कहानी, जो अंत तक रखेगी बांधे
Box Office Reviews

London Confidential : चीन के साथ बिगड़ते रिश्तों पर बनी कहानी, जो अंत तक रखेगी बांधे

18 सितंबर को रिलीज हुई ZEE5 ओरीजनल फिल्म ‘लंदन कॉफीडेंशियल’ (London Confidential) एक जासूसी थ्रिलर है। इस फिल्म की कहानी कोरोना महामारी के बाद की पृष्ठभूमि पर रची गई है। फिल्म में मौनी रॉय और पूरब कोहली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म प्लेटफॉर्म रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए मौनी राय ने ओटीटी प्लेटफार्म पर एंट्री ली है।

इस फिल्म की कहानी में कोविड-19 से भी अधिक खतरनाक वायरस भारत में फैलाने की तैयारी चल रही है। रॉ के जासूसों को चीन के सूत्रों से ये जानकारी प्राप्त होती है। इसकी पुख्ता जानकारी लंदन में एक गुप्त कॉन्फ्रेंस से पता चलने वाली होती है तभी भारतीय अंडरकवर एजेंट का चीनी गुप्तचर एजेंट अपहरण कर हत्या कर देते हैं। ऐसा पता चलता है कि ये जानकारी भारत के किसी गद्दार ने चीनियों को पहुंचाई है। रॉ अधिकारी उमा को इस बात का शक होता है।

उमा पर लंदन में भारतीय दूतावास की राजदूत निरुपमा, रॉ के अंडरकवर एजेंट अर्जुन और रॉ के टेकेनिकल एक्सपर्ट के साथ मिलकर भारत में वायरस का संक्रमण फैलाने की साजिश का पता लगाती है। इस दौरान उमा को यह भी सावधानी बरतना है कि कहीं कोई कदम ऐसा न उठ जाए, जिससे युद्ध न हो जाए।

लंदन के बेहतरीन लोकेशन पर बनी इस फिल्म में शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक है। फिल्म के हर सीन को बेहतरीन बनाने की कोशिश हुई है। फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि इसकी कहानी और स्नीन पर काफी मेहनत हुई है।

हर सीन के साथ सस्पेंस और थ्रिल जुड़ा रहता है। ये फिल्म के अंत तक आपकों को बांधे रखेगी। उमा और अर्जुन लंदन में होने वाली कॉन्फ्रेंस से इस साजिश के खिलाफ सबूत जुटाते हैं। इस दौरान अपने बीच के गद्दार का पता लगाते हैं। चीन और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई फिल्म दर्शकों से जुड़ने की वजह देती है। फिल्म शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X