रिया चक्रवर्ती ने चली गहरी चाल, फिर उछाला सुशांत पर #MeToo वाला मामला
Bollywood

रिया चक्रवर्ती ने चली गहरी चाल, फिर उछाला सुशांत पर #MeToo वाला मामला

रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन इंटरव्यू में सुशांत के फैमिली से लेकर उनके घूमने तक का खुलासा किया है। इधर, रिया ने यह भी बताया कि सुशांत पर #MeToo के आरोपों से परेशान हो गए थे। अब रिया चक्रवर्ती ने भी हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है।

रिया ने इंटरव्यू में कहा ”मुझे लगता है कि Me Too के आरोपों ने ही दबाव बनाना शुरू किया था। उन्हें लगता था कि कोई इसके पीछे है। मुझे नहीं पता वह लोग कौन थे। उन्हें लगता था कि संजना सांघी के पीछे कुछ लोग हैं।

Read Also : आखिर रिया चक्रवर्ती ने इन दोनों महिलाओं से क्यों जोड़ा सुशांत का नाम?

रिया ने आगे बताया ‘ फिल्म इंडस्ट्री काफी पेचीदा है, इसमें ऊंचाईयों पर जाने के बाद आदमी पाताल में जा गिरता है, इनमें से कुछ चीजों ने उनकी मानसिक हालत पर असर डाला, उनमें से एक #MeToo भी है। वह बहुत ही रिस्पेक्टफुल इंसान थे। उनकी को-स्टार संजना सांघी इस बात को साफ नहीं कर रही थीं। मैंने यह बात पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को भी बताई है।’

रिया ने बताया कि हिट फिल्म देने के बाद भी सुशांत हमेशा परेशान रहते थे इसकी वजह अवॉर्ड न मिलना होता था, ऐसे में उन्हें लगता था कि काम करने का क्या फायदा, जब उस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है, प्रमोशन शुरू होने से पहले वह संजना सांघी को लेकर चिंतित और डरे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि यह आरोप फिर से सामने आ जाएंगे। आज मैं उन्हीं चीजों से गुजर रही हूं तो यह बात मुझे समझ में आ रही है।’

Read Also : Sushant Suicide Case : बौखलाई रिया चक्रवर्ती ने मीडिया कर्मियों पर उठाया हाथ

रिया ने एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू पूरे में खुद निर्दोष बताया। रिया ने अपनी यूरोप ट्रिप, सुशांत के साथ पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। रिया ने कहा कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X