O Teri… कोरोना Virus के बीच अक्षरा सिंह की ‘KitKat Jawani’ हुई Viral!
Bhojpuri What's Hot

O Teri… कोरोना Virus के बीच अक्षरा सिंह की ‘KitKat Jawani’ हुई Viral!

Akshara Singh in Kit Kat Jawani-Filmynism

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) खूबसूरत हाॅट अदाकारा व सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर से चर्चे में आ गयी हैं। वजह है उनका नया गाना किट कैट जवानी (KITKAT JAWANI), जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में आग लगा दी है। गाने का टाइटल बेहद सेंसेशनल है और गाना भी उतना ही मजेदार है। इस गाने में प्यार की मिठास चॉकलेट फ्लेवर में अक्षरा लेकर आयीं हैं, जो लोगों को पसन्द आना लाजमी था।

अभिनेत्री व सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने गाना किट कैट जवानी (KITKAT JAWANI) को लेकर बेहद खुश हैं और जिस तरह से इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, वो कहती हैं कि यह गाना मनोरंजक और रोमांस वाला है। प्यार भले समझ से परे हो, लेकिन लोग करते हैं। किसी को चॉकलेट की मिठास इसमें मिलती है, तो किसी को कड़वाहट भी। लेकिन इस बार मेरा गाना प्यार वाले मिठास की है। आप जरूर देखिए और सुनिए। बेहद मजा आएगा। मैंने इस गाने को करते वक्त खूब एन्जॉय भी किया है। आपको भी मजा आएगा।

मालूम हो कि गाना किट कैट जवानी (KITKAT JAWANI) को अक्षरा (Akshara Singh) खुद ही गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी उनका कमाल का परफॉर्मेंस है। इस गाने में लिरिक्स जाहिद अख्तर और म्यूजिक विनय विनायक का है। यह गाना फिलहाल वायरल हो चुका है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। अक्षरा सिंह के फैंस कहने लगे हैं कि कोरोना वायरस के बीच किट कैट जवानी वायरल हो गई है और यह सिर्फ अक्षरा सिंह की पाॅपुलैरिटी के कारण ऐसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X