चांदनी सिंह की खूबसूरती पर फ़िदा हुए Pawan Singh, कहा-‘नजरिया ना लागे…’
Bhojpuri Trending Videos

चांदनी सिंह की खूबसूरती पर फ़िदा हुए Pawan Singh, कहा-‘नजरिया ना लागे…’

Pawan Singh in Nazariya Na Lage-Filmynism

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और चांदनी सिंह (Chandni Singh) एक बार एक साथ दिखे हैं। गाना ‘नजरिया ना लागे’ (Nazariya Na Laage) सांग रिलीज हुआ है, जिसके बाद धमाल मचा हुआ है। गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री लाजवाब नजर आ रही है। चांदनी सिंह को नजर न लग जाये इसलिए काली साडी की डिमांड करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी पवन और चांदनी ने अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं।

‘नजरिया ना लागे’ पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है। एक बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि गाना बेहद शानदार और पति – पत्नी के बीच के संवाद पर बेस्ड है। इस गाने को आप जरुर देखें, खूब मजा आयेगा। यह एक दम पारिवारिक और साफ़ गाना है। इसमें पति व पत्नी के बीच की हेल्दी केमेस्ट्री नजर आएगी। चांदनी सिंह के साथ एक लम्बे वक्त बाद काम किया है। वो बेहतरीन कलाकार हैं।

चांदनी सिंह ने भी गाने और पवन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पवन सिंह बेहतरीन कलाकार हैं, उनके साथ काम करना हर बार मेरे लिए शानदार रहा है। हमारी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इससे मैं बेहद खुश हूँ। आप यूँ ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। पवन व चांदनी सिंह के इस गाने का लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। कोरियोग्राफर राहुल यादव और प्रोडूसर राजीव रंजन सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X