‘बेघर’ हुईं प्रियंका चोपड़ा, मुंबई वाला दोनों घर बेचा और अपना ऑफिस भी दिया रेंट पर!
Bollywood Celebrities

‘बेघर’ हुईं प्रियंका चोपड़ा, मुंबई वाला दोनों घर बेचा और अपना ऑफिस भी दिया रेंट पर!

Priyanka Chopra-Filmynism

बाॅलीवुड की खूबसूरत ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब लग रहा है पूरी तरह से विदेशी बनने जा रही हैं। उनके फैंस ऐसा इसलिए आशंका जता रहे हैं, क्योंकि हाल ही में खबर आई है कि देसी गर्ल ने मुंबई स्थित अपना दोनों घर बेच दिया है। और तो और अपने ऑफिस को भी रेंट पर लगा दिया है। यह खबर मीडिया में आते ही वायरल हो गई है और उनके फैंस को लगने लगा है कि कहीं प्रियंका हमेशा के लिए तो नहीं विदेश जाने के मूड में हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म अभिनेत्री तो हैं ही, इसके साथ ही अच्छी बिजनेस विमेन भी हैं। प्रियंका ने अपनी कमाई से भारत और विदेश में कई प्रॉपर्टी बनाई है। वे मुंबई में कई संपत्ति की मालकिन हैं। मुंबई के अलावा गोवा और न्यूयॉर्क में भी उनकी संपत्ति है। इसको लेकर कई बार खबरें भी आ चुकी हैं। पर, अब जो खबरें आ रही हैं, वह वाकई चौंकाने वाली है।

दरअसल, कुछ दिनों से खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी कुछ संपत्तियों को बेच दिया है, तो कुछ को भाड़े पर लगा दिया है। एक वेबसाइट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो घरों को बेच दिया है, वहीं अपने मुंबई के ऑफिस को रेंट पर दे दिया है। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने वास्तु प्रेजेंट के सेकंड फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस को रेंट पर दे दिया है, जिसका रेंट 2 लाख 11 हजार रुपए है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। प्रियंका के पति निक जोनास एक गायक हैं, साथ ही हॉलीवुड की फिल्मों में काम भी करते हैं।

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए की कीमत पर बेच दिया है। एक घर उन्होंने तीन करोड़ में बेचा है, वहीं दूसरा 4 करोड़ रुपए में। इनकी रजिस्ट्रेशन अमाउंट 9 लाख और 12 लाख रुपए है। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल भी दो करोड़ रुपए में अपना एक घर बेचा था। प्रियंका चोपड़ा का गोवा के बागा बीच पर एक शानदार विला है। बता दें कि वह एंटीनो नामक विला में कैलिफोर्निया में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रहती हैं, जो 20 मिलियन डॉलर का घर बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X