Spain की सुनसान सड़कों पर अंधेरी रातों में बोतल लिए घूमती दिखीं Priyanka Chopra
Bollywood Celeb Fashion

Spain की सुनसान सड़कों पर अंधेरी रातों में बोतल लिए घूमती दिखीं Priyanka Chopra

Priyanka Chopra new Look-Filmynism

बाॅलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हाॅलीवुड में नाम कमाने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बाद ज्यादातर टाइम इंडिया से बाहर ही रह रही हैं। बाॅलीवुड के बाद वे कई हाॅलीवुड फिल्मों में भी दिखी हैं। हालांकि विदेश में रहने के बावजूद वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने स्पेन की एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई है। तस्वीर में वे अपने हाथों में खाली बोतल लिए खड़ी हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंच चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों स्पेन में अपना वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। प्रियंका की एक फोटो की इन दिनों खूब चर्चा है। इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोतल लिए घूमती नजर आईं। एक्ट्रेस को इस तरह सुनसान सड़क पर घूमते देश फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेन की फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो ब्लू आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। नो नेकअप लुक के साथ पीसी ने शर्ट्स पहने हुए हैं। फोटो में प्रियंका हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही हैं। उनके पीछे दीवार पर बनी ग्रफीटी दिख रही है। हालांकि पीछे सड़क पर एकदम सन्नाटा है, कोई दिखाई नहीं दे रहा।

अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिए कैप्शन में लिखा- अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… आप पीछे गिर जाएंगे। प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ कमेंट बॉक्स में कई सेलेब्रिटीज भी प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो उनके संग वैकेशन इंजॉय करती नजर आ रही थीं। इस वैकेशन पर प्रियंका के संग उनके दोस्त भी गए हैं। इससे पहले उनकी यलो बिकिनी फोटो काफी वायरल हुई थी।

https://www.instagram.com/p/CU_jhJUFqtQ/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X