रिया चक्रवर्ती ने किस अभिनेता के साथ मनाई पार्टी, अलीबाग से आते दोनों साथ हुईं स्पाॅट!
Bollywood Celeb Fashion

रिया चक्रवर्ती ने किस अभिनेता के साथ मनाई पार्टी, अलीबाग से आते दोनों साथ हुईं स्पाॅट!

Rhea Chakraborty-Filmynism

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) उनकी संदेहास्पद मौत के बाद सुर्खियों में रही थीं। सुशांत के परिवारवालों ने रिया के ऊपर अभिनेता के पैसे हड़पने और उन्हें मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हालांकि अभी तक मामले(Sushant Singh Rajput death) में जांच अब भी चल रही है और सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट अब तक सबमिट नहीं की है। इधर, आरोपों से निकलने के बाद रिया अब रेगुलर लाइफ में सेट हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें एक अभिनेता के साथ स्पाॅट किया गया।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आजकल कहीं भी आती जाती हैं, तो खबर बन जाती है। रिया को हाल ही में एक अन्य अभिनेता के साथ स्पॉट किया गया। ये अभिनेता हैं 83 फेम साकिब सलीम (Saqib Saleem)। रिया व साकिब दोनों को अलीबाग से एक साथ आते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान रिया कैजुअल लुक में नजर आईं। रिया ने जींस और प्लेन टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके साथ वो एक बैग भी कैरी की हुई थीं। दोनों को साथ देखकर मीडिया वालों ने उनकी तस्वीर कैद कर लीं और फिर दोनों का साथ वायरल हो गया।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के साथ स्पाॅट हुए साकिब सलीम (Saqib Saleem) सिम्पल शर्ट और पैंट में नजर आए। रिया और साकिब दोनों ने ही कैमरा के सामने कोई पोज नहीं दिया, बल्कि सीधे वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती साकिब सलीम का बर्थडे सेलिब्रेट कर अलीबाग से लौट रही थीं, तभी उनदोनों को स्पाॅट किया गया। इस पार्टी से निकलते वक्त रिया और साकिब के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X