News NewsAbtak

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ की शिकायत दर्ज, लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले से जुड़ी ताजा रिपोर्ट की बात की जाए तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने की शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : सुशांत का दोस्त बताने वाले संदीप सिंह ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुपी

रिया चक्रवर्ती के द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत से सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले में जबरदस्त मोड़ आ गया है। रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के कहने पर डॉक्टर तरुण कुमार ने बिना जांच किए एक्टर को डिप्रेशन की दवाएं दी थीं, जो कि एक अपराध है।

रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में यह जानकारी भी दी है कि प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं फिर भी उन्होंने मानसिक रोगों से संबंधित डिप्रेशन की दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर दिया है। रिया चक्रर्ती ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि प्रियंका सिंह के अलावा डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

इतना ही नहीं इस मामले में रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की है। वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत सुशांत को एक ओपीडी मरीज के रूप में दिखाने वाला फर्जी मेडिकल पर्चा भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।’

बता दें कि रिया चक्रवर्ती से इस समय एनसीबी ड्रग चैट केस में पूछताछ कर रहा है और माना जा रहा है कि इस मामले में रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत ने पहली बार सुशांत की बहन प्रियंका पर उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version