एक दूजे के लिए-2: सहर अफसा व मधु शर्मा दोनों के लिए धड़का पवन सिंह का दिल
Bhojpuri New Album & Songs

एक दूजे के लिए-2: सहर अफसा व मधु शर्मा दोनों के लिए धड़का पवन सिंह का दिल

Sahar Afsha and Madu Sharma with Pawan Singh in Ek Duje Ke Liye 2-Filmynism

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अब भी सुपरस्टार हैं। यह उनके लाखों फैंस कहते हैं। दरअसल, पवन सिंह का जब भी कोई गाना आता है मिनटों में वायरल हो जाता है और फिल्म सुपरहिट हो जाती है। अब खबर है कि भोजपुरी के पाॅवरहाउस कहे जाने वाले पवन सिंह का दिल दो अभिनेत्रियों के लिए धड़क रहा है। जी हां, दो खूबसूरत अदाकारा सहर अफसा और मधु शर्मा के लिए पवन सिंह क्रेजी हो गए हैं, मतलब ‘एक दूजे के लिए 2।

अब बात गाने की, हम बात कर रहे हैं आज रिलीज हुई पवन सिंह के गाने की। यूट्यूब पर अपने गानों को लेकर वल्र्डवाइड धमाल मचाने वाले पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म का ट्रेलर आउट हो गया है। ‘एक दूजे के लिए 2’ की शूटिंग लंदन में की गई थी। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ दो खूबसूरत अदाकारा सहर अफसा और मधु शर्मा नजर आ रही हैं। यशी फिल्म्स की इस शानदार प्रस्तुति के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘एक दूजे के लिए 2’ की कहानी सामाजिक संस्कारों और आधुनिकता के बीच सामंजस्य बिठाने वाली है। इसमें पवन सिंह को प्यार तो सहर अफसा से होता है, लेकिन परिवार के तथाकथित शान की वजह से शादी मधु शर्मा से होती है। ऐसे में एक साथ कई जिंदगियां बर्बाद होती है। सपने टूटते हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने इस कहानी को इंटरनेशनली फिल्माया है। आखिर ऐसी घटनाओं से सामाजिक जड़ता को तोड़ने के लिए सीख लेनी चाहिए, फिल्म के जरिये पराग पाटिल कुछ यही कहना चाहते हैं।

फिल्म ‘एक दूजे के लिए 2’ का को-प्रोड्यूसर जबावा इंटरटेंमेंट दृ मडाज मूवीज है। यूके टीम प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। फिल्म में पवन सिंह, सहर अफशा व मधु शर्मा के साथ मशहूर अभिनेत्री माया यादव और दीपक सिन्हा भी मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी मुकेश शर्मा, म्यूजिक छोटे बाबा, सिंगर पवन सिंह, तृप्ति शाक्या व प्रियंका सिंह और लिरिक्स प्रकाश बारूद व रितेश सिंह का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और संजीव कुमार शर्मा हैं। स्टोरी व डायलॉग्स राकेश त्रिपाठी हैं। स्क्रीनप्ले पराग पाटिल और राकेश त्रिपाठी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X