…और संभावना सेठ ने भी संभाली अपने किचन की कमान
Bhojpuri Gossip Masala

…और संभावना सेठ ने भी संभाली अपने किचन की कमान

Sambhavana Seth

इस लॉकडाउन में सभी सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपनी एक वीडियो शेयर की है।

संभावना सेठ ने अपने किचन की कमान संभाल रखी है। संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है। संभावना अपने फैंस को जानकारी दे रही हैं कि जल्द ही वह यूट्यूब पर खास मन-पसंद खाना तैयार करते हुए वीडियो लेकर आएंगी। फिलहाल उन्होंने कढ़ी पकोड़ा बनाकर फैंस के साथ वीडियो शेयर किया है।

संभावना का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। संभावना ने इससे पहले जॉन एलिया का एक मशहूर शेर लिखा था। संभावना ने लिखा था, अब नहीं कोई बात खतरे की, अब सबको सभी से खतरा है| निश्चित रूप से उन्होंने कोरोना के संदर्भ में ही यह लिखा था।

https://www.instagram.com/p/B-T6OapnCJ1/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X