सिर्फ नाम ही काफी है… भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘धक-धक गर्ल’ पूनम दुबे यूँ ही नहीं बनी स्टार
Bhojpuri What's Hot

सिर्फ नाम ही काफी है… भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘धक-धक गर्ल’ पूनम दुबे यूँ ही नहीं बनी स्टार

Actress Poonam Dubey in Hot Look-Filmynism

भोजपुरी की सबसे बिंदास व हॉट अभिनेत्री पूनम दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं। हॉट फोटोशूट के अलावा रील्स को लेकर सोशल सनसनी बनीं पूनम ने अबतक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 70 से ज्यादा फिल्मो में अभिनय किया है। रवि किशन, पवन सिंह, चिंटू पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडेय सहित अन्य कई कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली पूनम ने दिनेश लाल यादव के साथ एल्बम में भी काम किया है।

मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री पूनम दुबे के बारे में इनदिनों एक खबर वायरल हो रही है कि वे जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में पूनम दुबे ने एक बेहद ही हॉट फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं। पूनम दुबे के फोटोज और वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दरअसल, पूनम दूबे उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं, जिनकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। पूनम दूबे ने अपनी एक्टिंग के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई और ये भी साबित किया कि भोजपुरी की सफल अभिनेत्री होना मतलब सिर्फ मोटा होना ही नहीं होता है।

पूनम दुबे की फोटो पर फैंस ने लिखा-चांद भी फीका है!

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बिलोंग करने वाली अभिनेत्री पूनम दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अबतक छह दर्जन से अधिक फिल्में व दर्जनों सुपरहिट अल्बम कर चुकीं पूनम के दीवाने लाखों में हैं। अपनी जानदार एक्टिंग और खूबसूरती के बूते पूनम दूबे ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी परदे पर हिट होने के लिए सिर्फ मोटा होना ही काफी नहीं है, टैलेंट और खूबसूरती उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। पूनम उन चंद सक्सेस अभिनेत्रियों में एक हैं, जिनका जिनके फिगर की दीवानी पूरी इंडस्ट्री है।

इनदिनों सोशल मीडिया पर यह खबर फैली है कि पूनम दुबे (Actress Poonam Dubey) जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने एक खास फोटोशूट करवाया है। हालाँकि पूनम का मानना है की हिंदी फिल्मो में काम करने के लिए फिटनेस काफी जरुरी है और अपने आप को फिट रखना बहुत जरुरी होता है। वे कहती हैं कि पहले मुंबई में जब हम बताते थे की हम भोजपुरी इंडस्ट्री से है तो लोग उपहास उड़ाते थे, लेकिन अब हमारी इंडस्ट्री इतनी आगे बढ़ गई है कि लोग हमें सम्मान से देखते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर भोजपुरी फिल्मो में काम कर चुके हैं और आगे भी करने वाले हैं। साउथ के कई बड़े डायरेक्टर भी अब भोजपुरी में फिल्म बना रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों में ही अश्लीलता की बात क्यों करते हैं : पूनम दूबे

O Teri…पूनम दुबे ने ऐसा क्यूँ कहा…

पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने कहा कि आज भोजपुरी इतनी सशक्त हुई है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव सांसद बनकर जनसेवा का काम कर रहे हैं। इनकी वजह से भोजपुरी भाषा और मजबूत हुई है और पूरे विश्व में हमारी भाषा को सम्मान मिल रहा है।

पूनम दुबे अक्सर ही अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस की अदाओं का हर कोई दीवाना है। पूनम दुबे की वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाता है। इस वीडियो क्लिप में भोजपुरी एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं और अपने बालों को खुला रखा है। पूनम के इस लुक को देख फैंस के दिलों में खलबली मची है।

https://www.instagram.com/reel/ClNaw3apXcI/?utm_source=ig_web_copy_link

सर्दी में झूला झूल रहीं पूनम दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X