जब परिणीति चोपड़ा को ‘बिकिनी अवतार’ में देख बहन प्रियंका चोपड़ा को हुई ‘जलन’
Bollywood Celeb Fashion

जब परिणीति चोपड़ा को ‘बिकिनी अवतार’ में देख बहन प्रियंका चोपड़ा को हुई ‘जलन’

Parineeti Chopra's Turkey vacay-Filmynism

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का बिकिनी अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। परिणीति व उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। पर, हाल ही में प्रियंका को परिणीति से जलन हो गई है। बहन से प्रियंका की जलन की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये मामला जुड़ा है परिणीति की लेटेस्ट बिकिनी फोटो (Parineeti Chopra’s in Bikini) से जिसकी वजह से वो जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो ब्लैक रंग की बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। वो एक खूबसूरत सीबीच पर बिकिनी में फोटोशूट करवाती दिख रही हैं। इस फोटो पर परिणीति के फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट किया है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के कमेंट की। उन्होंने परिणीति की वैकेशन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे बहुत जलन हो रही है। इस कमेंट को देखकर हर कोई शाॅक्ड है कि खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा को भी खूबसूरती के मामले में किसी से जलन हो सकती है भला।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर जबरदस्त बोल्ड फोटो शेयर करके जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। वो अपने इंस्टा एकाउंट पर बोल्ड फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपना फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों बहनें बाॅलीवुड की हिट अदाकाराओं में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X