प्रेग्नेंसी में सोनम कपूर को पति आनंद आहूजा की आ रही याद, फोटो शेयर कर लिखा-मिस यू
Bollywood Feature & Reviews

प्रेग्नेंसी में सोनम कपूर को पति आनंद आहूजा की आ रही याद, फोटो शेयर कर लिखा-मिस यू

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी डेज को एंजॉय कर रही हैं। इस साल 21 मार्च को सोनम ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। इस जर्नी में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) को मिस कर रही हैं। उन्होंने अपने स्टोरीज में कई फोटोज शेयर कर अपने पति को बहुत मिस करती हुईं दिख रही हैं।

बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। शादी के बाद एक्ट्रेस लंदन शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में वह मुंबई आ गई हैं, पर वो अब अपने पति को मिस कर रही हैं। सोनम कपूर ने पति आनंद को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि सोनम कपूर ने 20 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम, आनंद के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में आनंद, सोनम के गाल पर किस कर रहे हैं। वहीं, तीसरे में कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है। इन फोटोज को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मिस यू।

अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी में काफी गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वो अक्सर अपने बेबी बंप की फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले, 12 अप्रैल 2022 को सोनम ने अपने पति आनंद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि सोनम बैठी हुई हैं और पीछे से आनंद उन्हें गले लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X